लारेंस रोड बिजली पहलवान मंदिर में कथा का दूसरा दिन

भास्कर न्यूज | अमृतसर लारेंस रोड बिजली पहलवान मंदिर में शिव परिवार की तरफ से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन चंडीगढ़ से पधारे ब्यास गद्दी पर विराजमान विजय शास्त्री ने शिव महापुराण की महत्ता का वर्णन किया। दोपहर 3 से 7 बजे तक चली कथा से पहले भगवान शिव के चित्रपट के समक्ष ज्योति जलाई गई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ पंडित विजय शास्त्री ने शिव आराधना की। उन्होंने कथा शुरू करते कहा कि शिव पुराण के पाठ से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। जबकि शिव महापुराण के पाठ से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। निसंतान दंपतियों को संतान सुख प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। पापों का नाश होकर मोक्ष प्राप्ति होती है। विजय शास्त्री ने कैलाश पर्वत पर नंदी की महत्ता को समझाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि जीवन में किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही हो तो शिव भक्ति का सहारा लें। साथ ही अहंकार और बुरे विचारों से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर शिव परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *