मासूम से रेप कर हत्या मामले में SIT गठित:टीम तेजी से जांच कर मामले को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश कर आरोपी को दिलाएगी सजा

दुर्ग जिले मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल को एक 6 साल की मासूम के साथ रेप कर हत्या करने के मामले में दुर्ग एसपी ने SIT का गठन किया है। यह 7 सदस्यीय टीम होगी, जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में उसे रखेगी और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाएगी। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को ओम नगर उरला में एक 6 साल की बच्ची को उसी के चाचा कन्या भोज के दौरान अगवा किया। इसके बाद वो बच्ची को अपने घर के ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया। जिस समय आरोपी की मां नीचे कन्याओं को देवी मानकर उनका पूजन कर भोग खिला रही थी, उसी समय आरोपी अपनी भतीजी के साथ राक्षसों जैसा वर्ताव कर रहा था। उसने बच्ची का मुह दबाकर कमरे में उसके साथ जानवरों की तरह रेप किया। उसे नोचा, उसके शरीर को सिगरेट से दागा। जब वो मासूम मर गई तो उसे घर के सामने खड़ी बादल की कार की पिछली सीट में डाल दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने, 6 साल की बच्ची के साथ अनाचार करने और उसकी हत्या करने सहित पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद अब अपराध की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की सही जांच के लिए टीम बनाई गई है। ये सात सदस्यीय टीम एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में काम करेगी। टीम के सभी अधिकारी तेजी से मामले की जांच करेंगे। मामले की हर एक छोटे से छोटे साक्ष्य को इकट्ठा कर चार्ज शीट जल्द से जल्द कोर्ट में चालान के रूप में रखेंगे और कोर्ट से मांग करेंगे की आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
टीम में ये अधिकारी हैं शामिल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *