राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा ने कहा विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग हो रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे राजस्व की हानि होने के साथ जमीन क्रेता को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है। विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने त्वरित संज्ञान लेने के आदेश दिए थे। फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। बापूटोला में मोरध्वज देवांगन एवं अन्य द्वारा प्रीकास्ट वॉल निर्मित कर अवैध प्लाटिंग की शिकायत वार्ड पार्षद राजा तिवारी ने की थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर व निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।


