धमतरी में शराब दुकान हटाने प्रदर्शन:देर रात महिलाओं ने खोला मोर्चा, कहा- छेड़खानी से परेशान; पुलिस-प्रशासन के आश्वसन के बाद लौटे

छत्तीसगढ़ के धमतरी में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार देर रात विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि खेत जाते समय शराबी लोग उनके साथ छेड़खानी करते हैं। इससे युवतियों की सुरक्षा को खतरा है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वे पहले भी इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर और महापौर से शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार और पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब दुकान नहीं हटाई गई तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र में अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *