कॉन्स्टेबल की बाइक में लगी आग, 20% तक झुलसे:बालोद में पहले मवेशी से टकराए, फिर पेट्रोल के रिसाव से हादसा, अस्पताल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कॉन्स्टेबल की बाइक मवेशी से टकरा गई। जिसके बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में कॉन्स्टेबल करीब 20 प्रतिशत झुलस गया। जिसके बाद राहगीरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल कॉन्स्टेबल का नाम पवन ठाकुर बताया जा रहा है। जो बालोद पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम उमरादाह में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक में लगी आग टक्कर के बाद बाइक का पेट्रोल टैंक से रिसाव होने लगा और अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कॉन्स्टेबल पवन ठाकुर करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बाइक में पेट्रोल अधिक मात्रा में भरा हुआ था। जो गिरने के बाद इंजन तक पहुंच गया और आग भड़क उठी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *