राजनांदगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला जलाकर विरोध जताया, बोले- प्रदेश में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं; सरकार से इस्तीफे की मांग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से दुराचार और हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजनांदगांव में शहर और जिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जयस्तंभ चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने कहा कि मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ आक्रोशित है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से लचर बताया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि प्रदेश में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को निकम्मा बताते हुए इस्तीफे की मांग की। आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार आपराधिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस गंभीर मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। विरोध प्रदर्शन में सीनियर कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया और कमलजीत सिंह पिंटू समेत कई नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *