बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित:प्रभारी एवं पूर्व विधायक मोहनलाल बोले-कार्यकर्ता बीजेपी का आधार, कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टोंक विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता व अजमेर संभाग कार्यक्रम प्रभारी मोहनलाल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी को स्थापित करने का काम करता है और कार्यकर्ता की सक्रियता से ही पार्टी के लिए नेतृत्व मिलता है। भाजपा का आधार उसके कार्यकर्ता है। तभी तो पार्टी द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व बन जाता है और जुट जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न इसलिए भी है, क्योंकि यहां पर कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ने का काम करते हैं। भाजपा का उद्देश्य राष्ट सेवा है। हर कार्यकर्ता को इस दिशा में सक्रियता से कार्य करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और जनसेवा के दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं बल्कि एक विचार हैं। भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण किया है। भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी माना है। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा की भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिये कृत संकल्पित है। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,गणेश माहुर,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,दीपक संगत, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, अबूबकर नकवी, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, भगवान सैनी, विष्णु चावला,जितेंद्र गुर्जर, धर्मराज चौधरी, बेनी प्रसाद जैन, रमेश गढ़वाल, लोकेश गुप्ता, शैलेंद्र चौधरी, चरण सिंह चौधरी, तरुण टिक्कीवाल, बबलू टैंकर,अंजलि गुप्ता,नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया,कमलेश यादव, गणेश सैनी, रामकिशन गुर्जर, किशनगोपाल जाट,हंसराज धाकड़, राजेश शर्मा,नंदलाल छान,कालू बागड़ी,हनुमान बैरवा,रतन लाल चौधरी, छोटे लाल सोलंकी,सोनू परिड़वाल,दशरथ भाटी,प्रधान काबरा, लवेश मीणा,पार्षद मनीष सिसोदिया,वकार खान, पिंटू बना, उमराव सिंह,लियाकत अली,हकीकत सौदा, रत्ती राम पहाड़िया, छीतर महावर सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *