पाली में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से बुधवार को महावीर नगर स्थित मरुधर केसरी स्वाध्याय भवन में विश्व नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप सुबह 8.01 से 9.36 बजे तक किया गया। जिसमें 2 सामयिक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इस आयोजन का उद्घाटन किया, जिसमें देशभर में 6 हजार स्थानों और 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति के लिए सामूहिक ऊर्जा का सृजन करना था। जीतो चेयरमैन राकेश अखावत ने बताया पाली में मरुधर केसरी स्वाध्याय भवन में भी 2000 श्रावक-श्राविकाओं ने महावीर जयंती महोत्सव पर नवकार महामंत्र का जाप किया। जिसमें बड़े व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नवकार जाप की शुरुआत में आगंतुकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा प्रत्येक को एक इनामी कूपन दिया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन में एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नवकार मंत्र के बारे में व्याख्यान का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर कार्यक्रम में श्री संघ अध्यक्ष रमेशचंद मरलेचा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी आदि जैन समाज संघ के पदाधिकारी व जैन समाजबंधु मौजूद रहे। इस वैश्विक आयोजन का उद्देश्य नवकार महामंत्र के माध्यम से आत्म-सुधार और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होना है, जिससे विश्व में शांति और सद्भावना का प्रसार हो सके। जाप के दौरान भामाशाह अमरचंद बोहरा परिवार रहे। जिनकी तरफ से प्रभावना व 10 इनामी कूपन निकले गए। मरुधर केसरी भवन में आयोजन के लिए उपलब्ध करवाने पर संघ का अनुमोदन किया गया। इस दौरान जीतो सचिव मनोज लोढ़ा, कोषाध्यक्ष नरपत चौपड़ा, महेंद्र ललवाणी, सूर्यप्रकाश चौपड़ा, जोन सेक्रेटरी राजेंद्र सुराणा, गौरव जैन, देवराज जैन, कमलेश सत्कार, सुरेन्द्र पारख एवं यूथ टीम से सजल कास्टियां, मनोज हिंगड, ऋषभ गांधी, महिला विंग से मीनाक्षी बालड, अंकिता मेहता, निधि डागा व्यवस्था में जुटे रहे।


