खनन घोटाला: पूर्व खान सचिव अरुण सिंह का सरेंडर, जमानत

उषा मार्टिन को अवैध तरीके से लौह अयस्क खदान आवंटित करने के मामले में आरोपी तत्कालीन खान सचिव अरुण कुमार सिंह ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के साथ ही उन्होंने सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की अदालत में जमानत याचिका भी दाखिल की। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार रुपए के दो निजी मुचलकों और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत दे दी। इस मामले में सीबीआई ने 22 सितंबर 2016 को केस दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने जनवरी 2023 में चार्जशीट दाखिल की थी। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में उषा मार्टिन को पश्चिम सिंहभूम जिले के घाटकुरी में लौह अयस्क खदान आवंटित किया गया था। इसमें भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। उस समय अरुण सिंह खान सचिव और इंद्रदेव पासवान खान निदेशक थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *