मंईयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार खत्म होनेवाला है। झारखंड की 55 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में 2500 रुपए भेजने के लिए राज्य सरकार की तैयारी तेज हो गई है। 28 दिसंबर को नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में इसकी शुरुआत होगी। इस मौके पर करीब ढाई लाख महिलाओं के जुटान की तैयारी की जा रही है। संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज, दुमका आदि जिलों से आनेवाली लाभुकों को ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को इस संबंध में बैठक की।


