झाप्रसे के 7 अफसर आईएएस बने, 2 होल्ड पर

यूपीएससी चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई प्रोन्नति समिति की बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति देने पर बनी सहमति के बाद शुक्रवार को उन अधिकारियों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) ले लिया गया। एनओसी देने के बाद चयनित अधिकारी भविष्य में राज्य प्रशासनिक सेवा में लौटने का दावा नहीं कर पाएंगे। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने एनओसी लेने के बाद संबंधित दस्तावेज यूपीएससी को भेज दिया। अब यूपीएससी डीओपीटी को अपनी अनुशंसा करेगा, जिसके बाद इन अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति देने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सुधीर बाड़ा, अनिल तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, नीलम लता, पशुपति नाम िमश्रा, संदीप कुमार और राजकुमार गुप्ता को प्रोन्नति देने का फैसला किया गया है। वहीं, गंभीर आरोपों की वजह से पवन मंडल और राजीव रंजन पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद उनके नाम लिफाफे में बंद कर दिए गए हैं। 31 दिसंबर तक उन पर लगे आरोप खत्म हो जाते हैं, तो उन्हें प्रोन्नति मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *