रांची नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में 8 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किए जाएंगे। पहले से 25 वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। नए सेंटर खुलने के बाद वार्ड के लोगों को अपने घर के पास ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। वेलनेस सेंटरों में इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. असिम कुमार माझी ने निगम सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वास्थय विभाग द्वारा जन आरोग्य समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। वेलनेस सेंटर के माध्यम से किशोर-किशोरी के स्वास्थय में सुधार के लिए ठोस पहल करने की जरुरत है। निगम के सहायक लोक स्वास्थय पदाधिकारी डॉ. आनंद शेखर झा ने बताया कि नए सेंटर खोलने के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। मौके पर पीएसआई इंडिया के जीएम नीलेश कुमार, सुनील कुमार, प्रणव कुमार झा, डॉ. मयंक जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


