झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुभाष चंद सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस था। इस मौके पर पूर्ण पीठ ने उन्हें विदाई दी। हाईकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह का आयोजित किया गया था। इसमें जस्टिस सुभाष चंद ने हाईकोर्ट में कार्य करने के दौरान वकीलों के सहयोग की सराहना की। एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि जस्टिस सुभाष चंद 31 दिसंबर को सेवानिवृत होंगे। लेकिन शीतकालीन अवकाश की वजह से हाईकोर्ट 23 से 31 दिसंबर तक बंद रहेगा। इसे देखते हुए उन्हें शुक्रवार को ही विदाई दी गई। जस्टिस सुभाषचंद का स्थानांतरण 16 सितंबर 2020 को झारखंड हाईकोर्ट में हुआ था।


