शांतिनाथ जिनालय का उत्थापन व चल प्रतिष्ठा आयोजित

भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के खागल मोहल्ला स्थित 200 वर्ष पुराने श्री शांतिनाथ जिनालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को उत्थापन और चल मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट कमेटी की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम साध्वी नीतिप्रज्ञा की निश्रा में हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष बुधरचंद भंसाली ने बताया कि सकल जैन समाज की उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट के महामंत्री लूणकरण संखलेचा ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे विधिकारक प्रकाश भाई की ओर से शांतिनाथ जिनालय का उत्थापन विधिवत किया गया। इसके बाद सुबह 6 बजे नवीन भवन परिसर में चल प्रतिष्ठा का विधान शुरू हुआ। सोमपुरा देवेन्द्र भाई अहमदाबाद और लाभार्थी परिवारों की ओर से प्रतिमाएं विराजमान करवाई गई। मूलनायक भगवान शांतिनाथ की प्रतिष्ठा का लाभ रिखबदास गणेशमल संखलेचा परिवार ने लिया। चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिष्ठा लूणकरण धनराज संखलेचा परिवार ने करवाई। महावीर स्वामी भगवान की प्रतिष्ठा मांगीलाल चिंतामणदास संखलेचा परिवार ने करवाई। पंचमूर्ति पार्श्वना​थ भगवान की प्रतिष्ठा मदनलाल सगतमल मालू परिवार कानासर वालों ने करवाई। दादा जिनकुशलसूरी की प्रतिष्ठा सुरजमल केशरीमल भंसाली परिवार ने करवाई। निर्वाणी देवी माता की प्रतिष्ठा मांगीलाल जेठमल गोलेच्छा परिवार ने करवाई। गरुड़देव की प्रतिष्ठा मुकेश कुमार बाबूलाल धारीवाल परिवार ने करवाई। दादा गुरुदेव की चरण पादुका और नाकोड़ा भैरूजी की प्रतिष्ठा मांगीलाल जेठमल गोलेच्छा व सुआदेवी नेमीचंद बोथरा केकड़ वालों ने करवाई। इस अवसर पर माणकमल बोथरा, ट्रस्ट अध्यक्ष बुधरचंद भंसाली, उपाध्यक्ष मांगीलाल गोलेच्छा, महामंत्री लूणकरण संखलेचा, सहमंत्री सुरेंद्र कुमार छाजेड़, कोषाध्यक्ष सम्पतराज बोथरा, सहकोषाध्यक्ष विजय कुमार धारीवाल, आदमल धारीवाल, हुक्मीचंद संखलेचा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *