श्रीमाली समाज की नई कार्यकारिणी

बाड़मेर | श्रीमाली समाज संस्था बाड़मेर की नई कार्यकारिणी का गठन कर बुधवार शाम समाज भवन में बैठक रखी गई। संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाल ही में हुए चुनाव में नव पदाधिकारी चुने गए। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में सचिव मनोहरलाल शर्मा, महेश कुमार दवे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष रजनीकांत व्यास को उपाध्यक्ष व कुलदीप अवस्थी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में नंद कुमार दवे, भूरचंद दवे, अनिल व्यास, कमल त्रिवेदी, महेश चंद्र श्रीमाली, सम्पत व्यास को सदस्य बनाया गया। बैठक में हनुमान जन्मोत्सव, परशुराम जयंती सहित समाज के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *