भगवान महावीर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती आगोर में भगवान महावीर जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांतों को प्रदर्शनी के माध्यम से समझाया गया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार डऊकिया ने कहा कि पंचशील सिद्धांत विश्व शांति के लिए जरूरी हैं। इन्हें अपनाने से जीवन में शांति आती है। योगाचार्य हनुमान राम डऊकिया ने कहा कि सत्य और अहिंसा परमो धर्म को आज पूरा विश्व अपना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *