बाड़मेर | श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज बाड़मेर में संत पीपाजी महाराज की जयंती पर गुरुवार को सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री पीपाजी क्षत्रिय युवा ब्लड ग्रुप के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। इसी सोच के साथ समाज के करीब 50 युवा रक्तदान करेंगे। शिविर प्रभारी खेतेश दहिया ने बताया कि आयोजन पीपाजी भवन राय कॉलोनी में होगा।


