भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के सिणधरी चौराहा स्थित मैदान में आयोजित दैनिक भास्कर बाड़मेर मेगा ट्रेड फेयर 20 अप्रैल तक चलेगा। जोधाणा पब्लिसिटी और दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित इस मेले में देशभर के ख्याति प्राप्त हस्तशिल्प उत्पाद किफायती दामों पर मिल रहे हैं। यहां एक ही छत्त के नीचे फर्नीचर, हैंडलूम, कपड़े, ज्वेलरी, किचन वेयर, परफ्यूम, क्रॉकरी, फैशन, फिटनेस, खिलौने, चद्दरें, सजावट का सामान, कॉस्मेटिक, पर्स, साड़ी, अचार-मुरब्बा सहित कई उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध है। जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि मेले में परिवार के साथ लोग खरीदारी और मनोरंजन दोनों का लुत्फ उठा सकेंगे। राजस्थान सहित कई राज्यों के व्यापारी अपने खास उत्पादों के साथ मेले में शामिल है। फूड जोन में साउथ इंडियन, चाइनीस, फास्ट फूड, चाट, पकौड़ी, नमकीन, चाय, कॉफी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन मिल रहे हैं। मेले में डबल डिस्क, चांद तारा, कोलंबस जैसे झूलों की रेंज है।


