वक्फ संशोधन विधेयक गरीब मुसलमानों के लिए वरदान साबित होगा: बडेरा

बाड़मेर | वक्फ संशोधन विधेयक गरीब मुसलमानों के लिए वरदान साबित होगा। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया। उन्होंने बताया कि मुसलमान अपनी संपत्ति को परमार्थ के लिए अल्लाह के नाम पर दान करता है। कुछ स्वार्थी लोग इस संपत्ति का निजी कमाई के लिए उपयोग करते हैं। यह विधेयक ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई की ताकत देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता मुसलमानों में डर फैलाकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्ति को बेचने वालों को पकड़ना है। परमार्थ के नाम पर वक्फ संपत्ति के धन की चोरी रोकना इसका मकसद है। यह धन देश के गरीब मुसलमानों के उत्थान में काम आ सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *