व्यावसायिक उपयोग करने का आरोप:धौनी के हरमू आवास की होगी जांच : आवास बोर्ड

झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हरमू आवास की जांच होगी। जांच में कुछ गलत मिला तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। धौनी को यह जमीन बोर्ड की ओर से ही आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि वैसे लाभार्थियों का आवास आवंटन रद्द होगा, जिन्होंने बोर्ड द्वारा जारी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। पासवान शुक्रवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि धौनी के आवास पर लैब खोला जा रहा है। कई और लाभार्थी के आवास का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बोर्ड की ओर से जमीन आवंटित की गई है, वहां आवास ही रहेगा। उसका व्यावसायिक उपयोग गैरकानूनी है। पासवान ने बताया कि पहले भी कई आवंटियों को नोटिस जारी किया गया था। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण कार्रवाई में देरी हुई है। जिन लोगों ने नोटिस का जवाब दिया है, अब उसे देखा जाएगा। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *