अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा सिर्फ 38 दिनों की होगी। झारखंड समेत दूसरे राज्यों से भी अच्छी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए जाते हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। श्रद्धालु 14 अप्रैल से ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही प्रक्रिया के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रा के लिए इस साल भी स्वास्थ्य सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य जांच से लेकर सर्टिफिकेट निर्गत करने के लिए रिम्स प्रबंधन ने आठ सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन किया है। उक्त टीम के डॉक्टर्स यात्रियों की मेडिकल हिस्ट्री लेने के साथ-साथ सभी तरह की जांच रिपोर्ट देखकर सर्टिफिकेट निर्गत करेंगे। हेल्थ कार्ड निर्गत करने की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए रिम्स के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी को नोडल बनाया गया है। रिम्स में किस दिन कौन से डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य जांच


