अग्निवीर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी, सेना में भर्ती के लिए सभी 24 जिलों से मांगे गए आवेदन

अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 10 से बढ़ा कर 25 अप्रैल कर दी गई है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए राज्य के सभी 24 जिलों से आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष और महिला), अग्नि वीर क्लर्क/ स्टोरकीपर, अग्नि वीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं श्रेणियों के लिए अविवाहित पुरुष/ महिला आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करना होगा। इसमें अपनी पात्रता की स्थिति की जांच करनी होगी और अपना प्रोफाइल बनाना होगा। अग्निवीर उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवार को प्रति आवेदक 250/- रुपए का परीक्षा शुल्क देना होगा। भुगतान एचडीएफसी पोर्टल के माध्यम से पेमेंट गेटवे सुविधा पर एक लिंक के द्वारा क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड, रूपे कार्ड, बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच विकल्प बताने होंगे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच विकल्प बताने होंगे। उनकी सुविधा के लिए एक एनिमेटेड वीडियो ‘पंजीकरण कैसे करें’ और ‘ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के लिए कैसे उपस्थित हों’, मॉक टेस्ट सहित अन्य जानकारी www.joinindianarmy.nic.in (JIA) पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को सेना भर्ती कार्यालय, रांची में कार्य दिवसों में सुबह 10.00 से दिन के एक बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0651-2332349 और ईमेल rupal.340h@nic.in के माध्यम से सहायता भी प्रदान की जाएगी। डुप्लिकेट, अधूरे, गलत तरीके से भरे गए आवेदन होंगे अस्वीकार उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे आवेदन सावधानी से भरें। डुप्लिकेट, अधूरे, गलत तरीके से भरे गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड को डिजिलॉकर से लिंक करना होगा। उम्मीदवार के पास आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और एक सक्रिय ईमेल आईडी भी होना चाहिए। आईटीआई डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र धारकों को अधिकतम बोनस दिया जाएगा। भर्ती के किसी भी चरण में फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी दावे पेश करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई। महत्वपूर्ण तिथियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *