सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के अंतर्गत सीएमएस-शिक्षा के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तुपुदाना में किया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय रांची द्वारा इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें कुल 65 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के झारखंड राज्य के क्षेत्रीय प्रमुख उप महानिदेशक डॉ. विनीत कुमार और रमन तिरुनेलवेली वेंकटरमन, सेवानिवृत अपर-महानिदेशक ने किया।


