टॉवर की बैटरी चोरी करने आए चोरों के वाहनों को किया आग के हवाले

थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा गांव में लगे बीएसएनएल टावर से बैटरी व अन्य कीमती उपकरणों को चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक जब चोरों की आहट कुछ अगल बगल में रहने वाले ग्रामीणों को लगी तो सभी ने एक-दूसरे को सूचना दिया व इकट्ठा होकर चोरों को पकड़ने के लिए निकल पड़े। ग्रामीणों को देखकर चोर फरार हो गए। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों द्वारा लाए गए दो बाइक व एक पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया, जिससे तीनों वाहन पूरी तरह से जल गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जले वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया व जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरोें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *