रातू | थाना क्षेत्र के बड़काटोली रातू निवासी सेवानिवृत्त फौजी बसंत राम पर अपने किराए के घर में रह रही करीब नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी परिवार ने बुधवार को रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रातू पुलिस ने पॉस्को के तहत शिकायत दर्ज कर आरोपी बसंत राम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिवार के साथ बसंत राम के घर में किराए पर रहती थी। मंगलवार को बसंत राम ने मौका पाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा है।


