नामकुम | टाटीसिलवे स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (मेगा स्किल सेंटर) में बुधवार को क्रिएट व्योर आउन फ्यूचर एवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अभिषेक कुमार सिंह तथा अमित कुमार उपस्थित थे। शिविर में प्रशिक्षण केंद्र के 600 प्रशिक्षुओं का नि:शुल्क नेत्र जांच की गई तथा सभी को उचित परामर्श दिया गया। सभी प्रशिक्षुओं को आंखों को सुरक्षित कैसे रखना है इसके बारे में कई टिप्स दिए गए। मौके पर एसजीआरएस अकादमिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरनाम सिंह नामधारी एवं मोबिलाइजेशन स्टेट हेड अब्दुल जब्बार अंसारी तथा प्रशिक्षक एवं केंद्र प्रबंधक प्रियंका कुमारी उपस्थित थीं।


