रांची| लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट 2024-25 टूर्नामेंट में बुधवार को ओटीसी ग्राउंड में रेलवे यूथ और आरसीए ग्रीन के बीच मैच खेला गया। जहां आरसीए ग्रीन 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 94 रन में ही सिमट गई। टीम के अनीश ने 18 रन, दर्श ने 15, मनीष ने 12 की हिस्सेदारी निभाई। इस लक्ष्य को रेलवे यूथ ने 14.5 ओवर में ही पूरा कर लिया। 5 विकेट से टीम ने जीत दर्ज की। टीम के कुणाल की 26 और अंकित की 21 रन की हिस्सेदारी रही। वहीं, मनीष और जय सोरेन ने 2-2 विकेट लिए।


