राजभवन रांची में बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा नाई संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर राज्य में नाई समाज के उत्थान व संरक्षण के लिए “केशकला बोर्ड” का गठन, एससी वर्ग के आरक्षण श्रेणी मे शामिल करने की मांग, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती और पुण्यतिथि पर राजकीय अवकाश की मांग रखी, लेकिन मुख्य रूप से नाई समाज को पूर्ण रूप से सीएनटी से अलग करें या पूर्ण रूप से सीएनटी का लाभ दें। समेत अन्य मांगें राज्यपाल से रखीं। राज्यपाल ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजू ठाकुर, संरक्षक रामशरण ठाकुर, नंदकिशोर सैन (चौहान), महामंत्री रामू ठाकुर और प्रदेश सचिव डॉ. बिनोद ठाकुर उपस्थित थे।


