नामकुम में बाइक सवारों ने महिला से चेन छीनी

जोरार बस्ती में लीची बगान की रहने वाली निर्मल जालान की पत्नी ​िशखा देवी उर्फ डॉली से बाइक सवार दो बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार सुबह 8ः30 बजे की है। डॉली ने बताया कि वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान में कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों हेलमेट पहने थे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, दूसरा युवक 10-15 कदम तक उसके पीछे-पीछे आया और तेजी से झपट्टा मारते हुए गले से सोने की चेन छीनने लगा, विरोध करने पर हाथ मोड़कर डॉली को मुक्का से भी मारा। इस छीना-झपटी में चेन टूट गया और युवक टूटा हुआ आधा चेन लेकर फरार हो गया। चेन की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *