100 से अधिक लोगों से ठगी करने के दो आरोपियों के खिलाफ जांच पदाधिकारी ने दाखिल की चार्जशीट

आर्थिक सहायता के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी करने के मामले में मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड निवासी मैनविल श्रीवास्तव और सैनविल श्रीवास्तव के खिलाफ जांच पूरी करते हुए अनुसंधान पदाधिकारी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दाखिल चार्जशीट पर अदालत ने जानबूझ कर धोखाधड़ी करना, फर्जीवाड़ा एवं आपराधिक साजिश रचने के आरोप में संज्ञान ले लिया है। यह चार्जशीट सदर थाने में 2023 में दर्ज कांड संख्या पर की गई है। धोखाधड़ी को लेकर सैनिक कॉलोनी निवासी जेम्स नयन टोप्पो ने सैनविल श्रीवास्तव के खिलाफ सदर थाने में 22 फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच में दो साल बाद सैनविल के साथ मैनविल श्रीवास्तव को भी धोखाधड़ी में संलिप्त पाया गया है। वर्तमान में मैनविल श्रीवास्तव खेलगांव कांड संख्या में जेल में है। दोनों आरोपियों ने मिलकर 100 से अधिक लोगों से 1.79 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है। फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप, डीजीपी से शिकायत विधानसभा थाना में फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कडरू सरना टोली के रहने वाले सुहैल अंसारी ने डीजीपी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। उनकी ओर से एक लिखित आवेदन डीजीपी कार्यालय को बुधवार को दिया गया, जिसमें बताया गया है कि विधानसभा थाना में मारपीट व रंगदारी मांगने के मामले में कांड संख्या 19/25 में उनका नाम दर्ज कराया गया है। जबकि इस कांड से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें गलत तरीके से इस कांड में फंसाया गया है। सुहैल ने आवेदन में बताया है कि इस कांड के वादी वसीम कमल के विरुद्ध पूर्व में उन्होंने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वसीम कमल और उसके दोस्तों ने उनसे पांच लाख रुपए की ठगी की है। जिसकी जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *