नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ : मुख्य निदेशक

नाइटिंगेल स्कूल ऑफ नर्सिंग मिलन चौक में बुधवार को लाइटिंग एवं कैंपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के मुख्य निदेशक सीके शाही ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है। नर्सिंग के बिना स्वास्थ्य सेवा की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। इस क्षेत्र में आगे बहुत स्कोप है। विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि नर्सिंग मानव सेवा का एक अभिन्न हिस्सा है, नर्सिंग प्रशिक्षु आगे चलकर मानव सेवा का कार्य करेंगे। अतिथि के रूप में जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, कुलदीप प्रकाश नर्सिंग कॉलेज के संस्थापक कुलदीप सिंह थे। मौके पर सत्र 2024-26 के 40 एएनएम और 2024-27 के 40 जीएनएम प्रशिक्षुओं का कैंपिंग कर द्वितीय सत्र में प्रवेश कराया गया। मौके पर प्रशिक्षुओं नेसांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षुओं ने कैंडल जलाकर आजीवन मानव सेवा का संकल्प लिया। अध्यक्षता कॉलेज के सचिव राजबाला महतो व संचालन प्राचार्य लखीया लकड़ा ने किया। मौके पर निदेशक अजीत महतो, प्रो. एल उरांव, प्रो. एल खलखो, डॉ. दिनेश ठाकुर, प्रीति सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *