रांची | श्री श्याम मंडल द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बुधवार को चांदन द्वादशी पर शाम 7 से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। भोग के मुख्य यजमान प्रभाष गोयल ने पूरे परिवार के साथ खीर चूरमा का भोग अर्पित किया। सर्व प्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका व गोयल परिवार द्वार गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली व शिव परिवार का भी पूजन कर फल और मिष्ठान अर्पित किया। द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, जीतेश अग्रवाल, नीतेश लखोटिया, विकास पाडिया का सहयोग रहा।


