बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेजबानी में आगामी 25 अप्रैल से 21 मई तक चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में अंडर-19 महिला टीम के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसके लिए झारखंड से प्रियंका लूथरा को आमंत्रित किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति ने प्रियंका लूथरा द्वारा बोर्ड मैचों में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयन किया है। प्रियंका लूथरा 24 अप्रैल को मोहाली स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगी।


