रांची| इंद्रपुरी रातू रोड निवासी नेहा कुमारी मिश्रा इटली की प्रतिष्ठित जॉन कैबोट यूनिवर्सिटी, रोम में 11 से 13 अप्रैल को होने वाले 51वें ईबीईएस कांफ्रेंस में अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगी। ‘कोविड -19, नकद हस्तांतरण और भूख के बीच दुविधा : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अंतरराज्यीय विश्लेषण’ विषय पर 15 मिनट तक अपनी बाते रखेंगी। बिजनेसमैन श्याम किशोर मिश्रा व प्रतिमा मिश्रा की बेटी नेहा मिश्रा वर्तमान में आईआईटी खड़गपुर में रिसर्च स्कॉलर हैं। नेहा ने अर्थशास्त्र से अपनी बीए की शिक्षा संत जेवियर कॉलेज, रांची से की है। इसके बाद उन्होंने बीएचयू वाराणसी से अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की।


