बांका के जंगल में एसटीएफ ने झारखंड- बिहार के कुख्यात नक्सली रमेश टुडू को ढेर कर दिया

बांका के कलोथर जंगली क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली रमेश टुडू उर्फ टेटुआ मारा गया। एनकाउंटर में करीब 40 राउंड गोलियां चली। करीब एक घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक अपराधी गोली से घायल अवस्था में मिला, जिसे जख्मी हालत में कटोरिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृत अपराधी की पहचान कटोरिया के बुढ़ीघाट निवासी रमेश टुडू उर्फ टेटुआ के रूप में हुई, जो एक कुख्यात नक्सली था। एसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, मैग्जीन और साइलेंसर बरामद किया। कारतूस कार्बाइन के मैग्जीन से 9 एमएम के 6 कारतूस, एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल मैग्जीन, एक देसी लंबा नली वाला पिस्टल जिसमें 7.62 एमएम का मिसफायर कारतूस, एक विन्डोलिया एक देसी पिस्टल, कट्‌टा व ्न्य हथियार बरामद किया। झारखंड में अपराध करने के बाद बांका में छुपता था एसपी ने बताया कि वह जमुई के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ देवघर, जसीडीह में अपराध को अंजाम देकर बांका जिला में आकर छुप जाता था। बांका के चांदन, कटोरिया, बेलहर उसके लिए सेफ जोन था। उसका सूचना तंत्र मजबूत होने की वजह से वह बार-बार पुलिस के हाथों से बचकर निकल जाता था। पिछले दिनों बेलहर में एक कंपनी के मुंशी का अपहरण हुआ था, उस अपहरण कांड में वह शामिल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *