अपर बाजार के दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार सुबह 8:30 बजे जैन मुनि सुयश सागर महाराज पधारेंगे। मुनिश्री शुक्रवार दोपहर 2 बजे ओरमांझी पटाखा दुकान से विहार करके शाम 4:30 बजे तक भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, बरियातू पहुंचे। यहीं उनका रात्रि विश्राम होगा। शनिवार सुबह 6:45 बजे आई हॉस्पिटल से विहार करके करमटोली चौक पहुंचेंगे, वहां से गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में कचहरी रोड होते हुए जैन मंदिर में मंगल प्रवेश होगा।


