साइबर अपराधियों ने ठगे 1.50 लाख

चाचा की गिरफ्तारी का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने निखत परवीन नामक महिला से 1.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में निखत परवीन ने लोअर बाजार थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके पति के चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अगर अपने चाचा को बचाना चाहती है तो उन्हें 1.50 लाख रुपए देने होंगे। निखत परवीन डर गई। साइबर अपराधियों के दिए एकाउंट नंबर में पैसा जमा करा दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *