स्पेशल ब्रांच ने रांची पुलिस को जानकारी देते हुए कहा:अनगड़ा, तमाड़, राहे, बुंडू और दशम फॉल में 400 एकड़ में फैली अफीम की खेती

रांची में अफीम की खेती का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्पेशल ब्रांच ने रांची पुलिस को जानकारी दी है कि रांची के अनगड़ा, तमाड़, राहे, बुंडू और दशम फॉल में अफीम की बड़े पैमाने पर खेती की जा रही है। विशेष शाखा की ओर से रांची पुलिस ने किन-किन जगहों पर अफीम की खेती की जा रही है, इसकी पूरी जानकारी दी गई है और कहा गया है कि पौधों को नष्ट किया जाए। रांची में अफीम की खेती का दायरा बढ़ कर 400 एकड़ तक पहुंच गया है। दो दिन पहले स्पेशल ब्रांच ने अनगड़ा क्षेत्र में 60 एकड़ में की जा रही अफीम की खेती के बारे में जानकारी दी थी। अब तमाड़, राहे, बुंडू और दशम फॉल में हो रही अफीम की खेती के बारे में जानकारी दी है। तमाड़ में 170 एकड़ में लगाए गए अफीम के पौधे : तमाड़ थाना क्षेत्र में 170 एकड़ में अफीम के पौधों लगाए गए हैं। सभी खेती वन भूमि में की गई है। तमाड़ के हुरुनडीह में 8 एकड़, दरीदा में 8 एकड़, गांगे में 10 एकड़, लोधमा में 9 एकड़, पियाकुली में 15 एकड़, अरहंगा में 8 एकड़, मुड़बांध में 7 एकड़, पालना में 20 एकड़, बौतिया में 10 एकड़, उलीडीह में 7 एकड़, इबाडीह में 25 एकड़, झटगांव में 7 एकड़, लौहड़ी टीनपुर में 8 एकड़, उरचुडीह में 5 एकड़, जोजोडीह में 7 एकड़, लोडरा में 5 एकड़, आकारकोला में 4 एकड़ और भुरसुडीह में 5 एकड़ में अफीम की खेती की गई है। अनगड़ा व दशम फॉल थाना 7.5 एकड़ में चलाया ट्रैक्टर शनिवार को अनगड़ा व दशम फॉल थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से अवैध अफीम की हुई खेती के विरुद्ध अभियान चलाया गया। राहे, दशम फॉल, अनगड़ा थाना प्रभारी ने सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में 7.5 एकड़ में लगाए गए अफीम के पौधों को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया। कईयों पर केस भी दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *