जीटी रोड से खासी कलां तक लिंक सड़क की मरम्मत होगी

लुधियाना| आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने जीटी रोड से खासी कलां तक लिंक सड़क की विशेष मरम्मत के लिए नींव पत्थर रखा। सरकार इस प्रोजेक्ट पर 3.31 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को लुधियाना में ताजपुर और धनांसू के रास्ते जीटी रोड को खासी कलां से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण लिंक सड़क की विशेष मरम्मत के लिए नींव पत्थर रखा। यह 3.85 किमी लंबा मार्ग 3.31 करोड़ रुपए की अनुमानित परियोजना लागत से बनाया। कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने जिले के विभिन्न हिस्सों में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इस मार्ग के बनने के बाद लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *