कॉलेज में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

लुधियाना| घुमार मंडी स्थित जीजीएन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को उद्यमिता सत्र आयोजित किया गया। उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. एसबी सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि करियर के लिए ठोस और मापनीय लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री उद्यमिता गारंटी योजना, स्टार्टअप नीति, इन्वेस्ट पंजाब, बिजली सब्सिडी, जीएसटी, बैंकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सिंह ने कहा कि उद्यमिता की शुरुआत चुनौतीपूर्ण जरूर होती है, लेकिन समय के साथ यह लाभदायक सिद्ध होती है। इस अवसर पर डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. हरमिंदर कौर, विभागाध्यक्ष डॉ. रिपुदमन कौर और उद्यमिता सेल की संयोजक भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *