अरगोड़ा सीओ ने काम में बाधा डालने पर दर्ज कराया केस

अरगोड़ा सीओ ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए फागू साहू नामक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सुमन कुमार सौरभ ने दर्ज प्राथमिक में कहा है कि 19 दिसंबर को दोपहर 3.40 बजे फागू साहू और उनका पुत्र अंचल कार्यालय पहुंचा। आते ही उन्होंने कहा कि मेरा काम क्यों नहीं कर रहे हैं। इसका परिणाम भुगतना होगा। मैंने उन्हें बताया कि साइट काम नहीं कर रहा था, इसलिए म्यूटेशन का मामला पेंडिंग था। जल्द ही काम होगा। यह सुनते ही उन्होंने धमकी दिया कि काम नहीं कीजिएगा को कार्यालय बंद करा देंगे। इसके बाद पिता-पुत्र हल्ला करने लगे। काफी देर हल्ला करने के बाद वे दोनों लौटे। इस दौरान कार्यालय मंे कोई काम-काज नहीं हुआ। ऐसे में उस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *