मनु स्मृति वाले कर रहे बाबा साहब का अपमान: झामुमो

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की है जिसके माध्यम से उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान कर अमित शाह ने अपनी सोच को प्रदर्शित किया है। अमित शाह भाजपा और आरएसएस की उसी वैचारिक भावना को आगे बढ़ा रहे हैं, जो समाज में नफरत फैलाने में माहिर है। संविधान निर्माता ने देश के वंचित वर्ग का जीवन स्तर बेहतर करने में अमूल्य योगदान दिया। लेकिन संविधान की जगह मनु स्मृति लागू करने की बातें करने वाली भाजपा-आरएसएस ने उनके प्रति हमेशा अपनी नफरत का प्रदर्शन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *