सेहत जागरूकता अभियान के तहत बीमारियों के बारे में जानकारी दी

भास्कर न्यूज | अमृतसर सेहत जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को गीता भवन परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण आयुर्वेद कॅालेज की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें श्री लक्ष्मी नारायण आयुर्वेदिक कॉलेज की प्रिं. डॉ. मीनू मल्होत्रा की टीम द्वारा आयुर्वेदिक द्वारा सभी बीमारियों के उपचार के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अगर हमारा खान-पान सही हो तो हमें बीमारियां छू नहीं सकती। इससे हमारी आयु बढ़ेगी। उन्होंने 17 से 70 साल तक के सभी लोगों को प्रकृति परीक्षण के तहत आयुर्वेदिक से उपचार के बारे समझाया। इस मौके पर प्रो. राजेश शर्मा, सोमेश महाजन, विजय महाजन, बंसीलाल, उषा दत्ता, श्वाति कपूर, बबली हरजीत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *