भास्कर न्यूज | कांटाबांजी विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लक्ष्मी विकास टेक्नो स्कूल, कांटाबांजी की ओर से एक भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने साइकिल चलाकर लोगों को व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल विश्वरंजन राय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण बाग उपस्थित रहे जिन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक दासारी राम और दासारी श्याम ने छात्रों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और उसकी उपयोगिता विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। विधायक लक्ष्मण बाग ने उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जागरूक किया व विशेष रूप से सभी को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्र-छात्राओं और सम्मानित अतिथियों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहे।


