पोषण पखवाड़ा में लोगों को हाथ धुलाई के सही तरीका बताकर जागरूक किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला व बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन अंतर्गत कुपोषण से मुक्ति, स्वास्थ्य, खान पान और व्यक्तिगत सफाई आदि से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत लोगों को हाथ धुलाई के सही तरीका को भी बताया गया। इस अभियान का उद्देश्य जन-सामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर आज शहरी परियोजना अंतर्गत संजय नगर वार्ड और विश्वकर्मा नगर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जन सहभागिता अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर परियोजना के तहत प्रवीण जैन, योगेन्द्र साहू और स्वयं सेवी संस्था मन्नत सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अंजिता सबलोक, समर्थ और पर्व सबलोक मौजूद थे। गौरतलब है कि एस बी आई द्वारा इन केंद्रों को गोद लिया गया है। यहां विभिन्न जन-जागरूकता व सुपोषण चौपाल लगाकर गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहरी पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि पखवाड़े के तहत संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण, शिशु व किशोरियों के स्वास्थ्य जैसे अहम विषयों पर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर ओमीन कागजी, अंजू चंद्राकर, रूपा भारती, ललिता, सावित्री, भारती मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *