टिटिलागढ़| टिटिलागढ़ उपखंड के आयुध निर्माणी बड़माल की यूनिट-6 में बुधवार को सुबह करीब 9:15 बजे आग लग गई थी। आग में झुलसने से वहां के कर्मचारी शिव शंकर भोई का दोनों हाथ और चेहरा जल गया है। उसे आयुध निर्माणी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के लिए भर्ती किया गया था। इलाज के लिए आगे की चिकित्सा के लिए इस्पात जनरल अस्पताल, राउरकेला रेफर किया गया। दुर्घटना की जांच के लिए अधिकारियों का एक बोर्ड गठित किया गया है।


