पंचायत सचिवों ने किया रामायण का पाठ

दंतेवाड़ा| अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण के लिए 17 मार्च से आंदोलन कर रहे पंचायत सचिवों के द्वारा रैली, ज्ञापन के बाद बुधवार को दंतेवाड़ा में रामायण का पाठ किया। ढोलक और म्यूजिक सिस्टम के साथ पंचायत सचिव धरना स्थल पर सचिव बिना पंचायत सुना है राम गाना गा रहे थे। प्रदेश भर में पंचायत सचिवों की हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों में काम ठप्प पड़ गए हैं, सुशासन तिहार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है, पंचायत सचिव मोदी की 100 दिन वाली गारंटी पूरी करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *