पंजाब में आज से बारिश और तेज हवाएं चलेगी:14 अप्रैल तक लू से राहत, तापमान 42.8 डिग्री दर्ज, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह अब औसत तापमान से 6.2 डिग्री अधिक है। पहली बार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना था। दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इस वजह से मौसम बदला है। हिमाचल में बर्फबारी हुई है। ऐसे में 14 अप्रैल तक हीट वेव नहीं चलेगी। आज 16 जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, आंधी और बिजली भी चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 17 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, तापमान भी गिरेगा। जबकि तामपान में गिरावट आएगी
इन जिलों में बनेगी आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, सास नगर (मोहाली), मालेरकोटला जिले में तेज हवाओं के साथ आंधी/बिजली (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। अस्पतालों में बैड रिजर्व
भले ही मौसम में आज बदलाव होगा, लेकिन विभाग की तरफ से लोगों को पहले ही नसीहत दी गई है कि तेज धूप के समय घरों से कम निकलें। घरों में रहकर ही तरल पदार्थ आदि पिएं। इसके अलावा तबीयत आदि बिगड़ती है तो तुरंत अस्पताल पहुंचें। सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। वहीं, अस्पतालों में बेड रिजर्व रखे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *