भास्कर न्यूज | बडामुंडा बंडामुंडा के बी- सेक्टर स्थित आंध्रा सांस्कृतिक संगठन के द्वारा ‘सीताराम कल्याणम’ का आयोजन करके उत्सव मनाया गया। संगठन के सचिव बी वारदेश्वर राव के अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विवाह की रस्में ‘अभिजीत लग्न’ के दौरान संपन्न हुई. इसमें श्री राम चंद्र ने सीता को मंगलसूत्र पहनाया था। आंध्रा प्रदेश से आए पुजारी के उदय भास्कर एवं विनय आचार्या ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी की। इसके साथ ही आयोजक कमेटी के द्वारा पट्टा अभिषेक और नारायण भोज का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यकर्म में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर रामसिता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान बी वर्देश्वर राव,भी उदय भास्कर,जीबी राव,एन श्रीनिवास राव,एस मधुसूदन राव,मंगा रेड्डी,एस शंकर राव,एमएन राव,कामेश्वर राव,श्याम सुंदर राव,ए रामबाबू,एसएसभी राव,केएस राव,डीसीएस राव,पी रबी कुमार,माणिक चौधरी आदि मौजूद थे।


