चुनाव ऑब्जर्वर ने की तैयारियों की समीक्षा

भास्कर न्यूज|अमृतसर निगम चुनाव ऑब्जर्वर घनश्याम थोरी और नगर पंचायतों/नगर परिषदों के लिए तैनात किए ऑब्जर्वर आईएएस हरगुनजीत कौर ने 24 घंटे पहले क्या तैयारियां की जा चुकी इस बारे अफसरों संग समीक्षा की। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी ने ऑब्जर्वर को बताया कि 85 वार्डों में 811 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें से 300 संवेदनशील और 245 अतिसंवेदनशील हैं। अजनाला, राजासांसी, मजीठा, बाबा बकाला साहिब और रईया में भी चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कुल 30 वार्डों में चुनाव होना है। जिसके लिए कुल 30 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 7 संवेदनशील हैं। संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों में अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *